ePaper

ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए डीटीओ ने चलाया जांच अभियान

Updated at : 13 Dec 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए डीटीओ ने चलाया जांच अभियान

ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए डीटीओ ने चलाया जांच अभियान

विज्ञापन

रामगढ़. जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौक -चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग के साथ वाहनों पर लगाये जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की. 30 से 35 बड़े वाहनों की जांच की गयी. इसमें 15 वाहनों के कागजात अधूरे पाये गये. उन सभी वाहनों के चालकों से नियम संगत जुर्माना लिया गया. जुर्माना के रूप में चार लाख 22 हजार 153 रुपये वसूले गये. जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गयी. जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग की भी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा, उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola