जिला टॉपर अमृता से मिले महामंत्री, दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
जिला टॉपर अमृता से मिले महामंत्री, दी बधाई

जिला टॉपर अमृता से मिले महामंत्री, दी बधाई

विज्ञापन

चैनपुर. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सोनडीहा निवासी अमृता गुप्ता रामगढ़ जिला की टॉपर बनी है. टॉपर बनने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि कुमार महतो ने उनका स्वागत किया. अमृता ने कहा कि वह गरीब परिवार से है. घर की आर्थिक स्थिति को देखकर नहीं लगता है कि वह अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकती है. हमें संगठन का सहयोग व समर्थन चाहिए. रवि महतो ने कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण वह अपनी पढ़ाई को रोके नहीं. जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है, तब तक हम और संगठन आपके परिवार के साथ हैं. बधाई देने वालों में परन महतो, दिपेंद्र कुमार, देवनाथ महतो, प्रीतम कुमार, अमित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola