जिला स्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है रामगढ़. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को छत्तरमांडू

विज्ञापन

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है रामगढ़. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को छत्तरमांडू इंडोर स्टेडियम में सफल समापन हुआ. समापन समारोह में विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और किट प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह के दौरान अतिथियों ने फाइनल मुकाबलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विधायक ममता देवी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं, जो अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि ओलिंपिक दिवस उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है. वहीं एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने खेलों को युवाओं के लिए सकारात्मक दिशा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरक बताया. तैराकी प्रतियोगिता में आदित्य मुंडा, डोली कुमारी, राजवीर मुंडा, सृष्टि कुमारी, रुद्र प्रताप और मनोरंजन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में मान्यता कुमारी, सोहन साहू, अनुप्रिया चौधरी, राजीव कुमार, प्रीति रानी, रुद्रांश रंजन शांडिल्य, कशिश रानी और विवेक शर्मा विजेता बने. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन हुआ. मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola