..भाकपा-माले की बैठक में सदस्यता नवीकरण व राजभवन मार्च की तैयारी पर चर्चा
Updated at : 10 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

भाकपा-माले गोला प्रखंड की बैठक मंगलवार को गोला में हुई.
विज्ञापन
गोला. भाकपा-माले गोला प्रखंड की बैठक मंगलवार को गोला में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाकपा-माले गोला प्रभारी देवकीनंदन बेदिया मौजूद थे. जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता नवीकरण अभियान को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में 18 मार्च को मनरेगा कानून को पुनर्बहाली की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों व मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण योजना है. इसे प्रभावी रूप से लागू कराने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को मजबूत करना आवश्यक है. इसको लेकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गयी. बताया गया कि अगली बैठक 13 मार्च को चाड़ी गांव में आयोजित की जायेगी. जबकि 17 मार्च को पुनः गोला में बैठक होगी. सदस्यता नवीकरण अभियान पूरा होने के बाद प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बनायी गयी. बैठक में सोहन बेदिया, शंकर मुंडा, धनेश्वर बेदिया, जितू बेदिया, रामकिशोर मुंडा, सोनी कुमारी, सीमा देवी, रुबी कुमारी, ननकी देवी, रुदनी देवी, पूनम कुमारी, सलोनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




