धर्म से धन की प्राप्ति होती है : मुनिश्री

Updated:
विज्ञापन
धर्म से धन की प्राप्ति होती है : मुनिश्री

धर्म से धन की प्राप्ति होती है : मुनिश्री

विज्ञापन

रामगढ़. मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, रामगढ़ में जैन धर्म के संत शिरोमणि विद्यासागर जी, पूज्य आचार्य 108 श्री समय सागर, समता सागर का रामगढ़ में मंगल प्रवेश हुआ. जैन मुनियों के मंगल प्रवेश को लेकर समाज में उत्साह था. श्रीबालाजी कॉम्प्लेक्स के समीप मुनि संघ की अगवानी की गयी. मुनि संघ की जगह-जगह आरती की गयी. समाज के सचिव योगेश सेठी के अनुरोध पर मुनिश्री ने धर्मोपदेश किया. मुनिश्री ने कहा कि धर्म से धन की प्राप्ति होती है. मनुष्य को अपने को सत्कर्मों में लीन रखते हुए सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए. प्रवचन के बाद मुनि संघ ने समाज के सदस्यों को आशीर्वाद दिया. सचिव योगेश सेठी ने मुनिसंघ से कहा कि रामगढ़ में कुछ दिनों के प्रवास से रामगढ़ की धारा पावन हो गयी है. हम सबों को देव शास्त्र व तीनों गुरु का सानिध्य मिला है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल, रमेश सेठी, ललित चूड़ीवाल, संजय सेठी, सुशील चूड़ीवाल, नितिन पटनी, अरविंद सेठी, श्याम सुंदर, सुभाष सेठी, डॉक्टर शरद जैन, अरुण जैन, अनीता चूड़ीवाल, सुनीता सेठी, उषा अजमेरा, नीति सेठी, ममता गंगवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने दी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola