धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में कई मांगों को रखा गया

Updated at : 28 Jan 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में कई मांगों को रखा गया

धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में कई मांगों को रखा गया

विज्ञापन

रामगढ़. धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू के सांसद वीडी राम ने की. बैठक में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए. बैठक में राजीव जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा के रेल से संबंधित कई मांगों को उठाया. बैठक में कहा गया कि पतरातू टोकीसूद रेलवे लाइन के अंतर्गत (किरीगढ़ा) पहले से रेल लाइन है. परंतु वर्तमान में गांव के दूसरे छोर से एक और रेलवे लाइन एनटीपीसी के लिए प्रस्तावित है. इससे किरीगढ़ा गांव रेलवे लाइन से घिर जायेगा. जहां पर पूर्व से रेलवे लाइन है, वहां पर्याप्त जमीन भी है. ग्रामीणों की सुविधा और रेलवे की जमीन भी अधिग्रहण नहीं करनी पड़ेगी. वहीं पर रेलवे लाइन निर्माण कराने की मांग उठायी गयी. रांची रोड स्टेशन के समीप मरार में पोल 92/8 से 92/9 के बीच फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने, ग्राम सेवटा बरकाकाना से गोमो जंक्शन रूट नंबर 32/बीआइटी के समीप ओवरब्रिज बनाने, आसनसोल से हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -22350,22349) का बरही स्टेशन में स्टॉपेज देने की मांग की गयी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है, इसे प्रतिदिन किया जाये. मुंबई ट्रेन नंबर 22357,22358 सप्ताह में मात्र एक दिन चलती है, इसे सप्ताह में कम से कम दो दिन करने तथा इसका स्टॉपेज बरही स्टेशन में देने की मांग की गयी. बरही के आसपास के लगभग एक लाख से ज्यादा लोग मुंबई में रहते हैं. पदमा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी है. भोपाल- हावड़ा ट्रेन नंबर 13025,13026 अहमदाबाद कोलकाता ट्रेन नंबर 19413,19414 का रांची रोड स्टेशन में स्टॉपेज देने, कोडरमा हजारीबाग बरकाकाना रेलवे लाइन को डबल लाइन करने, बरकाकाना जंक्शन में वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें लगभग 100 से ज्यादा दुकानदारों को हटाया जा रहा है, उन लोगों को इस परिसर में दुकान का निर्माण कर आवंटित किया जाये. दुकानदारों के साथ बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने, हजारीबाग में ट्रेनों की साफ सफाई एवं अन्य कार्य के लिए कोचिंग डिपो का टेंडर हो गया है, लेकिन अभी तक कार्य का प्रोग्रेस नहीं है. इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने, हजारीबाग से कोलकाता दिल्ली और वेल्लोर के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है. यहां से कोलकाता दिल्ली और वेल्लोर के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने, बगोदर सरिया, विष्णुगढ़, टाटी झरिया, दारू और सदर प्रखंड की आबादी लगभग पांच लाख है. यहां की इतनी बड़ी आबादी के लिए नयी रेलवे लाइन का निर्माण करने की मांग की गयी. कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन नंबर 53371, 53372, 53373, 53374 में तीन चार बोगी ही रहती है. इसे कम से कम छह बोगी करने, रेलवे साइडिंग में कोयला में चारकोल मिक्सिंग अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इस पर करवाई करने, रेलवे साइडिंग से काफी प्रदूषण भी हो रहा है. प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियम कड़ाई से लागू करायें : प्रदूषण को रोकने के उपाय करने व रेलवे साइडिंग रैंक में तारपोलिन कवरिंग नहीं कराया जाता है. इस प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियम कड़ाई से लागू कराने, रांची रोड – अरगड्डा रेलवे स्टेशन के बीच पोल 94/9,11 फुलसराय वार्ड 10, रामगढ़ नगर परिषद्, रामगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की गयी. बैठक में गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह,धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि, जीएम रेलवे हाजीपुर जोन छत्रसाल सिंह, डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा, एडीआरएम धनबाद, सीनियर डीसीएम, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निर्माण सहित रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola