दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से प्रारंभ, भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आयोजित

Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Sep 2025 9:01 PM

विज्ञापन

गोला प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ सातवें रूप की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गोला में आकर्षक विद्युत सज्जा एवं भव्य पंडाल श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बना हुआ है. प्रतिदिन यहां भक्त पूजा-अर्चना और मां की आराधना करने पहुंच रहे हैं. वहीं बाबू द्वारा दुर्गा मंदिर में भी प्रतिमा स्थापित कर भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. स्वर्ण वणिक दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन किया जा रहा है. मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों के लिए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तय किया गया है. 31 सितंबर को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा, जिसमें नृत्य, गीत और नाट्य मंचन शामिल होंगे. वहीं एक अक्तूबर को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

इसी तरह सोना ठाकुर दुर्गा मंदिर एवं नावाडीह में भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. यहां भी भक्तों के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है. पूजा पंडालों में आकर्षक रोशनी और सजावट से पूरा इलाका आलोकित हो उठा है. श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. दुर्गा उत्सव के मौके पर गोला प्रखंड भक्ति, आस्था और संस्कृति का संगम बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola