पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.
फोटो फाइल 7आर-10: बैठक में शामिल लोग. रामगढ़. पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रसदा, बलकुदरा, जयनगर व गेगदा के ग्रामीण मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया. इस दौरान सर्वे, भू-अर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों व संबंधित ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गयी. मौके पर ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया. उपायुक्त व पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी, साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पीवीयूएनएल के अधिकारियों को पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा, बलकुदरा, जयनगर व गेगदा ग्राम में ग्रामीणों के लिए आईटीआई प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अंचल अधिकारी पतरातू सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




