ePaper

रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परिणाम की घोषणा

Updated at : 31 Mar 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परिणाम की घोषणा

शहर के बाजार समिति स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 31आर-9- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी. रामगढ़. शहर के बाजार समिति स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल, सदस्य शारदा प्रसाद, प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया. आचार्य आशीष अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा की. इस दौरान सभी कक्षा से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वाटिका खंड में आरोही मेहता कक्षा नर्सरी से 99.8 प्रतिशत अंक लाकर पूरे विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया. आरोही मेहता ने शत प्रतिशत उपस्थिति भी अपने नाम दर्ज कराई है. वही शिशु मंदिर में परिनिधि तिवारी ने सर्वाधिक अंक 93.1 प्रतिशत, विद्या मंदिर में कक्षा सप्तम से चाहत कुमारी व कोमल कुमारी ने सर्वाधिक अंक 95.2 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रही. मौके पर शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्याथियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी ने कहा कि शत प्रतिशत उपस्थित रहनेवाले बच्चों का श्रेय अभिभावकों को मिलना चाहिये. उन्होंने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. शिशु मंदिर में हिमांशु कुमार व आरोही कुमारी व विद्या मंदिर में विजय श्री प्रसाद व कोमल कुमारी ने आदर्श छात्र-छात्रा का पुरस्कार हासिल किया. विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी सभी को प्रोत्साहित किया और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की. मौके पर परीक्षा प्रमुख महेश्वर महतो के अलावा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिका मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola