लंबित और चल रही विकास योजनाओं में तेजी लायें : डीसी

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 08 Jun 2026 11:30 PM

विज्ञापन

लंबित और चल रही विकास योजनाओं में तेजी लायें : डीसी

विज्ञापन

रामगढ़. नगर परिषद रामगढ़ के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, राजस्व संग्रहण तथा नागरिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी लंबित और चल रही योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. सफाई वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश : उपायुक्त ने सफाई वाहनों की व्यवस्थित टैगिंग और सभी वाहनों में जीपीएस लगाने को कहा. कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा. नगर परिषद के 32 वार्डों के बेहतर प्रबंधन के लिए 16-16 वार्डों पर सिटी मैनेजर तैनात करने काे कहा. नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जवाबदेही तय करने, वॉटर टैंकर, सेप्टिक टैंक सफाई समेत जरूरी सेवाओं के संपर्क नंबर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने और तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने काे कहा.

उपायुक्त ने जतायी नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण : छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क के विकास को लेकर प्रस्ताव तैयार करने काे कहा. नगर परिषद कर्मियों, विशेषकर सफाई कर्मियों के वेतन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, 15 दिनों के भीतर विकास कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने, नमामि गंगे योजना के तहत निर्माणाधीन सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगा. सभी निर्माणाधीन जलमीनारों का कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने काे कहा. गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा गया. अंधेरे रहने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने काे कहा.

शौचालय और आवास योजना की समीक्षा : सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने, हर महीने कम से कम दस प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने, पीएम स्वनिधि योजना के तहत सभी स्ट्रीट वेंडरों को जोड़ने और 15 दिनों में असेसमेंट रिपोर्ट देने काे कहा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola