पृथ्वी दिवस पर डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

पृथ्वी दिवस पर डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

रामगढ़. डालसा के तत्वावधान में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ मो तौफीकुल हसन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एसएस प्लस टू हाई स्कूल रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय बनतारा एवं गोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चीफ एलएडीसी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित करना है. एलएडीसी अभिनव कुमार ने पोक्सो एक्ट की जानकारी दी. बताया कि भारत में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए बनाया गया एक विशेष और कड़ा कानून है. मौके पर प्रधानाचार्य पूनम अग्रवाल, विनोद कुमार महतो, रामदेव महतो, अशोक ठाकुर, उमेश गुप्ता, टिकेश्वर महतो, पूनम देवी, पूनम कुमारी, अमर नायक व मीना कुमारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola