डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनेगी आज

Updated:
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनेगी आज

अनुसूचित जाति उत्थान परिषद झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है.

विज्ञापन

रामगढ़. अनुसूचित जाति उत्थान परिषद झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है. इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष धीरज राम ने दी. बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नौ बजे सुबह से होगी. सर्वप्रथम थाना चौक स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा. शाम चार बजे सिदो-कान्हू जिला मैदान से आंबेडकर पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकलेगी. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल होंगे. नगर भ्रमण के बाद शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा. कार्यक्रम की तैयारी में जिला सचिव उत्तम पासवान, संयोजक मनोज प्रसाद, बबलू राम, मुकेश नायक, संतोष पासवान, अजय पासवान, उपाध्यक्ष संतोष नायक, अविनाश राम, विशाल राम, उत्तम कुमार, रंजीत प्रसाद, अभिप्रेम, दिलीप नायक, सुनील नायक सक्रियता से लगे हैं. कुम्हरदगा में लोटन दंडवत परिक्रमा : शिव भक्ति का अद्भुत संगम मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरदगा गांव में मंडा पूजा पर आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तालाब से मंदिर तक लोटन दंडवत परिक्रमा कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की. कठिन साधना के बावजूद भक्तों के उत्साह चरम पर रहा. ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गयी. सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया. श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार की परिक्रमा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola