लुरूंगा में मासूम की हत्या, कुएं में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 9:41 PM
लुरूंगा में मासूम की हत्या, कुएं में मिला शव
उरीमारी. उरीमारी ओपी अंतर्गत ग्राम लुरूंगा टोला डुमरबेड़ा निवासी संतोष महतो की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी का शव पड़ोसी पंचित महतो के कुएं से बरामद हुआ. शिवानी मंगलवार शाम को खेलने के क्रम में गायब हो गयी थी. उसकी मां भी किसी काम से कहीं गयी थी. जब वह लौटी, तो बच्ची को घर में नहीं पाया. पास-पड़ोस में खोजबीन के बाद भी शिवानी का पता नहीं चला. अगले दिन बुधवार की सुबह करीब 11 बजे खोजबीन के क्रम में पंचित महतो के कुएं में बच्ची का शव देखा गया. परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकाला व उरीमारी पुलिस को मामले की जानकारी दी. बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाया हुआ था. चेहरे पर कील चुभोने के निशान थे. ओपी प्रभारी राम कुमार राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. बच्ची के पिता संतोष महतो ने पड़ोसियों पर संदेह जताया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. इस वारदात को अंजाम देनेवाले जल्द गिरफ्त में होंगे. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










