किरीगड़ा में प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध करेंगे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
किरीगड़ा में प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध करेंगे ग्रामीण

किरीगड़ा में प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन

पतरातू. पालू पंचायत के कीरीगड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गांव बचाव संघर्ष समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने की. बैठक में पतरातू सीओ ने 11 फरवरी को जारी पत्र पर चर्चा की. बताया गया कि पत्र के अनुसार, धनबाद डिवीजन इंडियन रेलवे के बरकाकाना क्षेत्र में प्रस्तावित आरओआर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में 13 फरवरी को अंचल कार्यालय में बैठक निर्धारित हुई थी. इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र पालू पंचायत के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य या रैयतों को नहीं भेजा गया. ऐसे में इस बात की आशंका है कि रेलवे परियोजना के लिए गांव की जमीन कर गुपचुप तरीके से अधिग्रहित करने की प्रक्रिया की जा रही है. लोगों ने कहा कि प्रस्तावित नयी रेलवे लाइन घनी आबादी के बीच से गुजर रही है. इसका वे लोग विरोध करते आ रहे हैं. निर्णय हुआ कि गांव के बीच से रेलवे लाइन नहीं बिछाने दी जायेगी. संचालन सचिव इंद्रजीत कुमार ने किया. बैठक में पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, पंसस अजय कुमार सिंह, उप मुखिया उज्ज्वल कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola