परंपराओं से ऊपर उठ कर बेटियाें ने पिता को दी मुखाग्नि, भावुक हुए लोग

Updated:
विज्ञापन

परंपराओं से ऊपर उठ कर बेटियाें ने पिता को दी मुखाग्नि, भावुक हुए लोग

विज्ञापन

::::गरसुल्ला के मंटू बेदिया की सड़क दुर्घटना में हो गयी थी मौत :::अंतिम संस्कार की तैयारी के समय बेटियों ने समाज की पुरानी बातों से हट कर लिया निर्णय उरीमारी. समाज में अक्सर यह धारणा रही है कि अंतिम संस्कार जैसे धार्मिक कर्मों को पुत्र ही निभाता है. बदलते समय के साथ बेटियां यह जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हैं. गरसुल्ला पंचायत से एक ऐसी ही तस्वीर आयी है. इसने न केवल लोगों की आंखें नम हुई हैं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दिया है. जानकारी के अनुसार, गरसुल्ला पंचायत के शिखरबेड़ा टोला निवासी मंटू बेदिया की मौत बुधवार की शाम गांव में ही सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक थी. मंटू बेदिया का कोई पुत्र नहीं है. परिवार में पत्नी सहदरिया देवी व तीन बेटियां रीता देवी, निशा कुमारी व प्रियंका कुमारी हैं. पिता की मृत्यु के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, तब उनकी तीनों बेटियों ने साहस व दृढ़ता का परिचय देते हुए समाज की पुरानी परंपराओं से ऊपर उठ कर वह निर्णय लिया, जिसे देख कर हर कोई भावुक हो गया. बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया. गुरुवार की शाम तीनों ने गरसुल्ला स्थित दामोदर नदी तट पर पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की. बेटियों की आंखों में आंसू थे, लेकिन उनके मन में पिता के प्रति कर्तव्य व सम्मान की दृढ़ता भी थी : अर्थी को कंधा देते हुए बेटियों की आंखों में आंसू थे, लेकिन उनके मन में पिता के प्रति कर्तव्य व सम्मान की दृढ़ता भी थी. यह दृश्य देख कई लोगों ने कहा कि यह पल केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि समाज के बदलते स्वरूप की भी झलक है. ग्रामीणों ने कहा कि बेटियों ने यह साबित कर दिया कि वे केवल घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभातीं, बल्कि हर परिस्थिति में परिवार का सहारा भी बन सकती हैं. अंतिम संस्कार के मौके पर पत्नी सहदरिया देवी, बड़े भाई लखन बेदिया, राजकुमार सिंह, कार्तिक उरांव, संटू बेदिया, शत्रुघ्न सिंह, दिनेश बेदिया, नरेश बेदिया, फूलचंद बेदिया, प्रभु बेदिया, डीएन सिंह, जयप्रकाश सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कर्मवीर सिंह, निर्मल बेदिया, लालबहादुर मांझी, रमेश बेदिया, निरंजन सिंह, देवानंद भुइयां, चंदू बेदिया, गिरजा सिंह, सुरेंद्र करमाली, रामेश्वर करमाली, शिकासन करमाली उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola