ePaper

दो माह में ही करोड़ों की लागत से बनी सड़क की मिट्टी बही

Updated at : 18 Jun 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
दो माह में ही करोड़ों की लागत से बनी सड़क की मिट्टी बही

दो माह में ही करोड़ों की लागत से बनी सड़क की मिट्टी बही

विज्ञापन

बरकाकाना. पतरातू प्रखंड के कडरू-बारीडीह-जोबो-सांकी मार्ग पर बहगड़ा नदी पर बने पुल का गढ़वाल पहली ही बारिश में बहने लगी. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान बहगड़ा नदी पुल के दोनों तरफ मिट्टी फीलिंग व गढ़वाल का निर्माण किया गया था. इस दौरान सूखी मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन उसे सही तरीके से बैठने के लिए पानी नहीं पटाया गया था. जून माह की पहली बारिश में ही मिट्टी फिलिंग जगह-जगह से कट कर बहने लगी है. सड़क किनारे का हिस्सा भी धंसने लगा है. ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर अनियमितता का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है. गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत करोड़ों की लागत से कडरू-बारीडीह-जोबो-सांकी मार्ग का निर्माण 30 अप्रैल को पूरा किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola