424 मतदाताओं ने किया मतदान, महिला अधिवक्ताओं की उमड़ी भीड़

424 मतदाताओं ने किया मतदान, महिला अधिवक्ताओं की उमड़ी भीड़
रामगढ़ में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न पोलिंग ऑफिसर के रूप में काउंसिल के दो अधिवक्ता भी हुए शामिल व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में 565 मतदाता हैं 12आर-7- झारखंड स्टेट बार काउंसिल का मतदान कराते पदाधिकारी. रामगढ़. रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे से जिला अधिवक्ता संघ परिसर के हाल नंबर दो में मतदान शुरू हुआ. व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में 565 मतदाताओं में से 424 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. इस अवसर पर पीठासीन पदाधिकारी आनंद अग्रवाल ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अंबुजनाथ के निर्देश पर जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ में सत्र 2026 – 31 का चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव में पोलिंग ऑफिसर के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के दो अधिवक्ता भी शामिल हुए. जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ के अधिवक्ता प्रणव मुखर्जी व विपिन बिहारी प्रसाद ने भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया. चुनाव प्रक्रिया के अंत में संघ के महासचिव सीताराम, संयुक्त सचिव शंभू नाथ प्रसाद, प्रत्याशी वर्षा श्रीवास्तव, राजेंद्र महतो, संजीव अंबष्ट, राहुल रवानी, रोहित रक्षित के समक्ष मतपेटी सील कर रांची भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




