बंद घर से जेवरात समेत आठ लाख मूल्य के समान की चोरी

Updated at : 28 Jan 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से जेवरात समेत आठ लाख मूल्य के समान की चोरी

बंद घर से जेवरात समेत आठ लाख मूल्य के समान की चोरी

विज्ञापन

मांडू. बंद घर से चोरी होने को लेकर मांडूचट्टी निवासी रामेश्वर प्रजापति ने मंगलवार को मांडू थाना में आवेदन दिया है. इसमें भुक्तभोगी रामेश्वर प्रजापति ने कहा है कि पूरा परिवार घर में ताला लगा कर 25 जनवरी को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रांची गये थे. इसके बाद 28 जनवरी को सुबह चाची पूजा करने के लिए गयी थी. चाची की नजर घर के पीछे के दरवाजा पर पड़ी, तो वह खुला देखी. आनन -फानन में घर में जाकर देखा, तो घर के सामान बिखरे थे. इसके बाद दूरभाष पर हम लोगों को इसकी खबर दी. हम सभी परिवार घर वापस आये, तो गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ पाया. आवेदन में आभूषण, चालीस हजार नकद सहित करीब आठ लाख मूल्य के सामान चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola