ePaper

शिवभक्तों ने अंगारे पर चल कर दिया भक्ति का परिचय

Updated at : 18 May 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
शिवभक्तों ने अंगारे पर चल कर दिया भक्ति का परिचय

शिवभक्तों ने अंगारे पर चल कर दिया भक्ति का परिचय

विज्ञापन

बलसगरा. प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर परिसर, बलसगरा में शनिवार रात में मंडा पर्व मनाया गया. अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो व विशिष्ट अतिथि बिहारी महतो थे. अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके बाद छऊ नृत्य की शुरुआत हुई. सुबह में 101 शिव भक्तों ने छठ तालाब में स्नान किया. इसके बाद ढोल -नगाड़े के साथ नाचते -गाते मंदिर परिसर पहुंचे. यहां विनोद कुमार पांडेय ने भगवान शिव और अग्नि देवता की पूजा करायी. शिवभक्तों ने भगवान के प्रति अटूट आस्था का परिचय देते हुए अंगारे पर चल कर भक्ति का परिचय दिया. पूजा समिति ने मेले का आयोजन किया गया. मंडा को सफल बनाने में समिति के संरक्षक सुदर्शन, सुरेश राम, मंगल देव महतो, कपिल देव महतो, ओमप्रकाश महतो, राजाराम, महेश राम, जंग बहादुर महतो, लालधन महतो, नेपाल महतो, जीवधन महतो, वकील महतो, लालदेव महतो, बसंत प्रजापति, दशरथ राम, उमेश चंद्र पटेल, किशोर कुमार महतो, सुदर्शन महतो, अशोक महतो, राजकुमार महतो, बिहार प्रजापति, शास्त्री नारायण महतो ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola