ePaper

विद्यालयों में बाल सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

Updated at : 18 Nov 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों में बाल सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

विद्यालयों में बाल सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं कैटलाइजिंग चेंज सी थ्री के तत्वावधान में 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. जिले के 50 चयनित सरकारी और आवासीय विद्यालयों में बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. मंगलवार को गोला, चितरपुर, दुलमी, मांडू, रामगढ़ व पतरातू प्रखंड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं को मौखिक, शारीरिक, यौन एवं भावनात्मक हिंसा, साइबर बुलिंग सहित अन्य जोखिम पूर्ण परिस्थितियों से स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने, बचाव, सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने के महत्व पर जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola