वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन

बाइक से तीन युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे बरलंगा गोला. बरलंगा थाना क्षेत्र के हारुबेड़ा के पास शनिवार शाम वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बरलंगा पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला ले जाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान बेटुलखुर्द निवासी नित्यानंद बेदिया 23 वर्ष (पिता टिकेश्वर बेदिया) के रूप में हुई. सूरज बेदिया व विक्की मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि एक बाइक (जेएच 24 पी- 9522) से तीन युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरलंगा जा रहे थे. इसी बीच, अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. उधर, हेमतपुर के पास पैदल सड़क पार कर रहे गढ़वा निवासी मजदूर प्रदीप कुमार राम को कार ने धक्का मार दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार की मांग : मंडल अध्यक्ष : भाजपा के बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 108 एंबुलेंस की व्यवस्था करायी है. इसमें कॉल करने पर जल्दी कोई कॉल उठाता नहीं है. इस वजह से घायल मरीज को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जो एंबुलेंस है, उसमें भी रांची ले जाने के लिए एक हजार रुपये का पेट्रोल खर्च मांगा जाता है. उन्होंने विभागीय मंत्री से सरकारी व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola