श्रीश्याम बाबा के निशान यात्रा महोत्सव में झुमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

श्रीश्याम बाबा के निशान यात्रा महोत्सव में झुमे श्रद्धालु

विज्ञापन

फाल्गुन निशान यात्रा महोत्सव मनाया गया बरकाकाना. श्रीश्याम भक्त मंडली सेवा समिति परिवार, बरकाकाना ने फाल्गुन निशान यात्रा महोत्सव मनाया गया. समिति के लोग सुबह सात बजे प्राचीन हनुमान मंदिर बरकाकाना पहुंचे. यहां विशेष पूजा के बाद श्रीश्याम निशान यात्रा की शुरुआत की गयी. श्रीश्याम निशान लेकर श्रद्धालु श्रीश्याम के भजन गाते हुए रामगढ़ स्थित श्रीखाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया गया. हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारे के साथ यात्रा बरकाकाना व पोचरा होते हुए मां बंजारी मंदिर पहुंची. यहां पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद यात्रा सुभाष चौक होते हुए नेहरू रोड स्थित श्री खाटू धाम पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया. मौके पर राजेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विक्की केडिया, विजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शरद मित्तल, विजय अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, शिबू अग्रवाल, कृत्ति मित्तल, प्रह्लाद अग्रवाल, लीला केडिया, गुड्डी देवी, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola