बारिश के बीच पार्क का हिस्सा धंसा, ग्रामीणों ने संभाली मरम्मत की कमान

Updated:
विज्ञापन

पटेल चौक स्थित पार्क में क्षतिग्रस्त शीट से की गयी घेराबंदी और धंसा मिट्टी का हिस्सा. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में भारी बारिश के चलते बाउंड्री वॉल और मिट्टी का हिस्सा धंस गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

विज्ञापन

रामगढ़. थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क का एक हिस्सा सोमवार दोपहर बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, पार्क के पीछे बने हिस्से में बाउंड्री वॉल के साथ शीट से घेराबंदी की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण घेराबंदी और उससे जुड़ा मिट्टी का हिस्सा धंस गया, जिससे ढांचा गिर गया. घटना के समय पार्क में मौजूद लोग दूसरी ओर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

पार्क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola