आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय : अर्जुन मुंडा

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय : अर्जुन मुंडा

विज्ञापन

गोला. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ रांची से देवघर जाते समय गोला डीवीसी चौक पर ठहरे. यहां गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है. इसकी तैयारी अभी से मजबूती के साथ करनी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मौके पर जीतेंद्र साहू, विजय ओझा, मनोज कुमार महतो, गोविंद मुंडा, डोमन नायक, विकास मणि पाठक, सचिन कुमार, प्रमोद रजवार, प्रदीप बर्मन, प्रदीप ठाकुर, सूरज वर्मा, चमन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola