रामगढ़ के 30वें एसडीपीओ बने आलोक रंजन, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुधार पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण के बाद एसडीपीओ आलोक रंजन.
Ramgarh News : रामगढ़ में आलोक रंजन ने 30वें एसडीपीओ के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताया. पदभार ग्रहण के बाद बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक भी की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News : डीएसपी आलोक रंजन ने गुरुवार को रामगढ़ के 30वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेना और क्षेत्र में होने वाले अपराधों की समीक्षा करना होगी.
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुधारने पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जायेगा. पदभार ग्रहण के दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इससे पूर्व आलोक रंजन बोकारो में सीटी डीएसपी के पद पर कार्यरत थे.
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीपीओ आलोक रंजन की अध्यक्षता में रामगढ़ थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अंचल अधिकारी रमेश रवि, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सचिवालय सहायकों की तर्ज पर शिक्षकों के भी सुधरेंगे वेतन
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










