गिद्दी डीएवी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह

Updated:
विज्ञापन
गिद्दी डीएवी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह

गिद्दी डीएवी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी में बुधवार को (सत्र 2025-26) अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में छात्र-छात्राओं को बैज देकर उन्हें अपने कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गयी. विद्यालय के हेड ब्वॉय के रूप में छात्र आदित्य कुमार व हेड गर्ल जिया अंबर चुने गये. 38 विद्यार्थियों को अलंकरण बैज पहना कर उनकी जिम्मेवारियों से अवगत कराया गया. अतिथि गिद्दी थाना के प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल तभी कर सकते हैं, जब समाज, परिवार व गुरु के बताये मार्ग पर चलेंगे. उन्होंने बच्चों से कहा कि वह नशा व मोबाइल फोन में नहीं पड़े. सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें. विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने सभी कैप्टन को उनकी जिम्मेवारियों को निभाने की शपथ दिलायी. विद्यालय के चारों सदनों के हाउस कैप्टन और वाइस हाउस कैप्टन का भी चुनाव किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola