20 जुलाई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देगा एटक

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

20 जुलाई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देगा एटक

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस स्थित यूनियन कार्यालय में एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) पीवीयूएनएल शाखा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता शाखा के उपाध्यक्ष मनोज पाहन ने की. बैठक में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, विस्थापित परिवारों की विभिन्न समस्याओं तथा मजदूरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 जुलाई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पतरातू व एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों व औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत दीवार लेखन, नुक्कड़ सभाओं व जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूरों व ग्रामीणों को उनके हक व अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा. साथ ही 20 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जायेगी. बैठक में रमेश महतो, किशोर कुमार महतो, नरेश बेदिया, प्रदीप सिंह, संजय महतो, संदीप ठाकुर, विक्की कुमार, सत्यनारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद, सरवन कुमार, जोगिंदर सिंह, सुशील महतो, संजीव कुमार, रिशु कुमार, संतोष मांझी, राहुल कुमार, निशु कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola