अध्यात्म से शक्ति व शांति मिलती है : विधायक

Updated:
विज्ञापन
अध्यात्म से शक्ति व शांति मिलती है : विधायक

अध्यात्म से शक्ति व शांति मिलती है : विधायक

विज्ञापन

बरकाकाना. पीरी बस्ती में गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई. रविवार को सुबह शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में विधायक रोशनलाल चौधरी शामिल थे. शोभायात्रा में 551 महिलाएं कलश के साथ शामिल हुईं. कलश यात्रा पीरी से शुरू होकर विभिन्न मुहल्लों व क्षेत्र से होते हुए दामोदर नद पहुंची. इसके बाद दामोदर नद से कलश में जल भर कर शोभा यात्रा वापस महायज्ञ स्थल पहुंची. आचार्य ने लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने तथा अध्यात्म से जुड़ने के बारे में बताया. विधायक श्री चौधरी ने कहा कि अध्यात्म से शक्ति, शांति मिलती है. महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए शांतिकुज से आचार्यों की टोली पीरी आयी है. इसमें शांतिकुज के आचार्य बालकराम रत्नमूल, दुर्गा प्रसाद हरिचंदन, अरविंद गिरी, दिलीप भृगु, गायक संतर जी शामिल हैं. मौके पर महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, सच्चिदानंद सिंह, मृत्युंजय पांडेय, चंद्रदेव दांगी, कपिलराम दांगी, सुरेंद्र दांगी, खिरोधर महतो, सुरेंद्र कुमार, नंदकिशोर दांगी, संतोष दांगी, विजय दांगी, रवि दांगी, अनिल दांगी, राजेंद्र, अंजनी शर्मा, देवकुमार शर्मा, गंगा दांगी, शेखर दांगी, निर्मल दांगी, अमीत दांगी, आदित्य भगत, नागेश्वर दांगी, अर्जुन दांगी, पवन दांगी, गोपाल दांगी, कृपाल दांगी, किशाेरी दांगी, संजय दांगी, कमल दांगी, विवेक कुमार, ईश्वर बेदिया, विश्वनाथ बेदिया, हरेश बेदिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola