आपदा प्रबंधन की सही जानकारी ही सुरक्षित रखता है : बीडीओ

आपदा प्रबंधन की सही जानकारी ही सुरक्षित रखता है : बीडीओ
मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय, गोला में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन की सही जानकारी ही लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकती है. प्राकृतिक या आकस्मिक आपदा के समय घबराने के बदले अगर हम प्रशिक्षित हो, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. समाज के हर वर्ग को आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला के डॉ शमीम और आपदा मित्र मनोज मिश्र ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया. उन्होंने हार्ट अटैक की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि बतायी. लोगों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज को आपदा की स्थिति में जागरूक व सक्षम बनाने में मदद मिलेगी. मौके पर शंकर अग्रवाल, प्रधानाध्यापिका रेणु मिश्रा, लखेश्वर कुमार, किरण कुमारी, सुनैना कुमारी, गीता महतो, तुलेश्वर बेदिया, संदीप कुमार, लाल कृष्ण, शीला चक्रवर्ती और मधु कुमारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




