मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन : झरी मुंडा

Updated:
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन : झरी मुंडा

मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन : झरी मुंडा

विज्ञापन

भदानीनगर. लोकल सेल मुद्दे को लेकर देवरिया बरगावां में गुरुवार को रैयत विस्थापित ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जयवीर मुंडा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद झरी मुंडा उपस्थित थे. बैठक में बताया गया कि मूल रैयत विस्थापितों को प्रबंधन द्वारा दरकिनार कर चलने से विस्थापित ग्रामीण रोजगार के भटकने को विवश हैं. ग्रामीणों ने लोकल सेल में भागीदारी सुनिश्चित करने व लोकल सेल का संचालन रैयत विस्थापितों की देखरेख में करने की मांग की. बैठक में मुख्य अतिथि झरी मुंडा ने कहा कि पिछले दिनों भुरकुंडा पीओ के साथ मुद्दे पर बैठक हुई थी. भुरकुंडा पीओ ने लोकल सेल चालू करने को लेकर कहा था कि सभी समितियां आपस में सामंजस्य बनायें. झरी मुंडा ने कहा कि अगर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो विस्थापित ग्रामीण संवैधानिक तरीके से आंदोलन शुरू कर देंगे. बैठक का संचालन राकेश मुंडा ने किया. बैठक में मेघनाथ मुंडा, सुनील मुंडा, रोहित मुंडा, छोटू बेदिया, पारसनाथ मुंडा, हितलाल मुंडा, सुनीता देवी, उषा देवी, पारो देवी, बसंती देवी, लीलावती देवी, संदीप मुंडा, किशोर करमाली, राजेंद्र महली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola