झारखंड नवनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही पार्टी : तिवारी महतो

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

झारखंड नवनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही पार्टी : तिवारी महतो

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ जिला कार्यालय में गुरुवार को आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता हुई. इसमें मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस रांची स्थित खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मनाने का निर्णय लिया है. संगठन ने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की बात कही है. बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित संगठन के सभी वरीय पदाधिकारियों व हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज रही है. झारखंड आंदोलन में आजसू पार्टी की भूमिका प्रभावी और निर्णायक रही है. अब संगठन झारखंड के नवनिर्माण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है. आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि बलिदान दिवस को लेकर रामगढ़ जिला कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. मौके पर केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो, जिला सचिव लालचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, पंकज वर्णवाल, लाल बिहारी महतो, किशन महतो, अशोक पाठक, नरेश महतो, दिनेश महतो, महेंद्र मोदी, तेजनाथ महतो, जय किशोर महतो, अरविंद महतो, विभन सिंह, अमित सोनी, विनोद मेहता, बृजेश सिंह, मनोज महतो, अजय रवि, विक्रांत साहू, रामेश्वर प्रसाद, नित्यानंद महतो, रोहित सोनी, पंकज दांगी, कुलदीप वर्मा, दीपू गुप्ता, मोहनलाल महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola