ePaper

हमारी टीम ने मजदूरों को बेहतर मजदूरी दिलायी है : महेश

Updated at : 18 Apr 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
हमारी टीम ने मजदूरों को बेहतर मजदूरी दिलायी है : महेश

हमारी टीम ने मजदूरों को बेहतर मजदूरी दिलायी है : महेश

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में 20 अप्रैल को होने वाले यूनियन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की दोनों प्रमुख टीम के प्रत्याशियों ने अलग -अलग चुनावी सभा की. चुनावी सभा के माध्यम से दोनों टीम ने टीम का संकल्प पत्र जारी किया. राकोमयू महेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह ग्रुप की चुनावी सभा राजेंद्र नगर के काली बाड़ी चौक पर की गयी. अध्यक्षता टीम लीडर सह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश प्रसाद ने की. संचालन यूनियन के निवर्तमान सचिव पीके सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि हमारी टीम ने मजदूर हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किया है. बेहतर वेज कराने का काम किया गया. मोहन महतो ग्रुप को जब भी मौका मिला, उन्होंने मजदूर हितों के साथ सौदा किया. हर बार कुछ न कुछ बेचा गया. डीए फ्रीज कराया गया . अगर उनकी टीम जीत कर आती है, तो मजदूरों का क्वार्टरली बोनस बेच देंगे. टीम के नेताओं ने अपनी टीम की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने न्यू सीरीज के कर्मचारियों के प्रमोशन में सुधार व कैजुअल कर्मचारियों के पेंशन फंड में 1 करोड़ 82 लाख का भुगतान कराया. जमीन के बदले नौकरी वाले कर्मचारियों के मरणोपरांत उनके आश्रितों की बहाली की सीमा 20 वर्ष से बढ़ा कर 30 वर्ष की गयी. मजदूर हितों की रक्षा के लिए टीम के सभी दस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की गयी. सभा को टीम के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह, बबन सिंह, विजय किस्कू, नवीन कुमार, हीरा लाल राम, मुन्ना विश्वकर्मा, सुबोध कुमार मिश्रा, मो हकीम, राज किशोर गंझू ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola