दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी रिम्स पहुंचे
Updated at : 24 Apr 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

मेडिका को भी कहा गया था एलर्ट रहने के लिए घायलों को प्रशासन की ओर से नाश्ता व खाना दिया गया रांची. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी रिम्स पहुंचे. घायलों के आने से पूर्व डीसी मनोज कुमार ने रिम्स प्रशासन को बेड तैयार रखने का निर्देश दिया. उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन […]
विज्ञापन
मेडिका को भी कहा गया था एलर्ट रहने के लिए
घायलों को प्रशासन की ओर से नाश्ता व खाना दिया गया
रांची. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी रिम्स पहुंचे. घायलों के आने से पूर्व डीसी मनोज कुमार ने रिम्स प्रशासन को बेड तैयार रखने का निर्देश दिया. उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन को भी निर्देश दिया कि वह अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ रिम्स पहुंचे.
सिविल सर्जन डॉ हरिजन अपनी टीम के साथ रिम्स पहुंच गये थे. प्रशासन के सारे अधिकारी रिम्स पहुंचे थे. देर शाम डीसी मनोज कुमार भी रिम्स पहुंचे. वहां इलाजरत घायलों का जायजा भी लिया. घायलों का इलाज तत्काल हो, इसको लेकर अधिकारियों को भी चिकित्सकों के साथ डटे रहने के लिए कहा गया. डीसी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मेडिका को भी एलर्ट कर दिया गया था. हालांकि, मेडिका ने भी अपनी एंबुलेंस भेज दी थी.
घायलों का इलाज चल रहा है. इधर, जिला प्रशासन की ओर से घायलों को नाश्ता व खाना अलग से दिया जा रहा था. रिम्स में राजेश कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त भी कर दिया गया था. रिम्स में एनडीसी सौरभ प्रसाद, कांके सीओ प्रभात भूषण, कांके बीडीओ गौतम साहू समेत कई अधिकारी मौजूद थे. रिम्स में प्रतिनियुक्त राजेश कुमार ने बताया कि कांके अस्पताल में भी 11 घायलों का इलाज चल रहा है. वहां भी प्रशासन की ओर से नाश्ता व खाना दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




