बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Updated at : 19 Apr 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर युवक की मौत

रामगढ़ : सुभाष चौक स्थित नारायणी कांप्लेक्स के समक्ष सन्नी बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दाैरान रिम्स में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान विकास नगर रामगढ़ निवासी ननहक साव (19 वर्ष) (रानीसराय-बख्तियारपुर, पटना) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार सुबह की […]

विज्ञापन
रामगढ़ : सुभाष चौक स्थित नारायणी कांप्लेक्स के समक्ष सन्नी बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दाैरान रिम्स में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान विकास नगर रामगढ़ निवासी ननहक साव (19 वर्ष) (रानीसराय-बख्तियारपुर, पटना) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार सुबह की है. इस संबंध में ननहक साव के भाई मिट्ठू साव ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है.
इसमें कहा गया है कि उसका भाई ननहक सन्नी बस (जेएच02एक्स- 4605) से जा रहा था. इसी बीच किसी जरूरी काम के कारण सुभाष चौक के समीप बस से उतरने लगा. चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया. इसके कारण उसका भाई ननहक बस की चपेट में आ कर घायल हो गया. इलाज के दाैरान उसकी मौत रिम्स में हो गयी. पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में कर लिया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने अंचल प्रशासन से पारिवारिक लाभ दिलाने की मांग की है. ननहक के माता-पिता का देहांत हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola