चार माह से वेतन नहीं मिला, परेशानी

Updated at : 18 Apr 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
चार माह से वेतन नहीं मिला, परेशानी

परियोजना का कार्य ठप करने की चेतावनी कुजू : तोपा रेस्ट हाउस में सोमवार को मुंशी विस्थापित संचालन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता द्वारिका गंझू ने की. संचालन मो यासीन ने किया. मुंशियों ने कहा कि तोपा सेल के बंद होने के कारण हमलोगों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है. इससे […]

विज्ञापन

परियोजना का कार्य ठप करने की चेतावनी

कुजू : तोपा रेस्ट हाउस में सोमवार को मुंशी विस्थापित संचालन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता द्वारिका गंझू ने की. संचालन मो यासीन ने किया. मुंशियों ने कहा कि तोपा सेल के बंद होने के कारण हमलोगों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है. इससे उनके बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

अगर सेल चालू नहीं हुआ, तो मुंशी विस्थापित परियोजना का कार्य ठप कर देंगे. मौके पर मो इसलाम, रामनाथ महतो, मंगू मांझी, निर्मल करमाली, ज्ञानी महतो, पी गंझू, आनंद, उमेश कुमार दास, महेश रविदास, ललित राम, नरेश करमाली, जगदीश प्रसाद, तालेश्वर मांझी, तालो मांझी, हीरालाल मांझी, मौसीम रजा, तौफिक रजा, हरिशंकर प्रसाद साहू, चंदर करमाली, तीर्थनाथ रविदास, सुनील रंजन, दिनेश साव, मिन्हाज अंसारी, लालदेव गंझू, जगदीशचंद्र पटेल, शिव कुमार दास, विष्णु मरांडी, सुरेश रविदास मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola