कार व टेलर में टक्कर, पांच मरे

Updated at : 16 Apr 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
कार व टेलर में टक्कर, पांच मरे

मांडू : रामगढ़ जिले के मांडू थाने के पास एनएच-33 पर शनिवार तड़के करीब 4:10 बजे इंडिगो कार व टेलर की टक्कर हो गयी़ इसमें कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी़ मृतकों में संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू (32) पिता सत्येंद्र सिंह, ग्राम-उदयपुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-भोजपुर (आरा) और संतोष कुमार (40) पिता- […]

विज्ञापन

मांडू : रामगढ़ जिले के मांडू थाने के पास एनएच-33 पर शनिवार तड़के करीब 4:10 बजे इंडिगो कार व टेलर की टक्कर हो गयी़ इसमें कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी़ मृतकों में संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू (32) पिता सत्येंद्र सिंह, ग्राम-उदयपुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-भोजपुर (आरा) और संतोष कुमार (40) पिता- स्व प्रेम शंकर सिंह, ग्राम दुलहपुर, थाना-सेनरी, जिला-बक्सर हैं. अन्य तीन मृतकों के बारे में पुलिस पता लगा रही है़

कैसे हुई घटना : बिहार के आरा जिले के गांव उदयपुर निवासी व कुरकुरे फैक्टरी के संचालक सह सीएनआइ के रिपोर्टर संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू इंडिगो कार (बीआर 31 क्यू-2272) में अपने चार सहकर्मियों के साथ आरा से रांची आ रहे थे़ कार में कुरकुरे का सैंपल लोड था़ रांची आने के क्रम में मांडू थाना गेट के समीप आगे चल रहे अज्ञात टेलर में कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गयी.
एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मांडू पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को क्षतिग्रस्त कार से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू ले जाया गया़ जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया़ लेकिन, रिम्स में इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गयी़
कार व टेलर में…
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी : उधर, घटना के बाद टेलर चालक फरार हो गया. पुलिस क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले आयी और मृतकों के पास से मिले मोबाइल पर संपर्क कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी़ इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से चारों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. घटना के करीब 10 घंटे बाद आरा से आये परिजनों ने दो मृतकों की पहचान संतोष कुमार सिंह व संतोष कुमार के रूप में की़ अन्य तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. परिजनों ने फैक्टरी के कर्मचारी होने की संभावना व्यक्त की है.
मांडू थाने के पास एनएच-33 पर हुई दुर्घटना
आरा से आ रही इंडिगो कार ने टेलर में मारी टक्कर
कार में सवार सभी लोगों की मौत, चार ने मौके पर ही तोड़ा दम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola