ट्रेन को दुर्घटना से बचाने पर किया सम्मानित

Updated at : 16 Apr 2017 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन को दुर्घटना से बचाने पर किया सम्मानित

बिनु महतो तीन जुलाई 2015 को गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटना होने से बचाया था. मगनपुर : गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी बिनु कुमार महतो को हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में मंडल रेलवे प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बिनु महतो पिछले तीन जुलाई 2015 को गरीब रथ […]

विज्ञापन

बिनु महतो तीन जुलाई 2015 को गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटना होने से बचाया था.

मगनपुर : गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी बिनु कुमार महतो को हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में मंडल रेलवे प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बिनु महतो पिछले तीन जुलाई 2015 को गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटना होने से बचाया था. हारुबेड़ा गोला के बीच ओवरहेड तार टूट कर पोल संख्या 482/83 के बीच नीचे झूल रहा था. इस बीच गरीब रथ ट्रेन रांची से दिल्ली जा रही थी. तार पर बिनु की नजर पड़ी और लाल टी-शर्ट दिखा कर ट्रेन को रोकवा दिया था. उन्होंने गरीब रथ ट्रेन को दुर्घटना होने से बचाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola