समाज में समरसता बनाये रखें
Updated at : 15 Apr 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की जरूरत रामगढ़ : डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को गांधी चौक स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर उपायुक्त सहित जिला के अधिकारियों ने माल्यार्पण किया. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि पूरे देश को डॉ भीम राव आंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चल […]
विज्ञापन
आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की जरूरत
रामगढ़ : डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को गांधी चौक स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर उपायुक्त सहित जिला के अधिकारियों ने माल्यार्पण किया. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि पूरे देश को डॉ भीम राव आंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चल कर देश, समाज व लोगों को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है. उन्होंने लोगों से डॉ आंबेडकर के आदर्शों पर चल कर समाज में समरसता बनाने की बात कही. एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका रानी टूटी, संजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, सीओ राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
रामगढ़. सिउर ग्राम स्थित मॉडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने डॉ आंबेडकर के बताये मार्ग चिह्न पर चलने की अपील की. माैके पर धनेश्वर राम, किशोरी, रिंकू, संतोष, संजय, सुरेंद्र, शीला, वीणा मौजूद थे.
केदला में निकली प्रभातफेरी : केदला. सीसीएल की केदला बसंतपुर वाशरी, केदला प्रोजेक्ट, लइयो, परेज, केदला नगर सहित घाटो सहित आस- पास के विद्यालयों में शुक्रवार को डॉ भीमराव अांबेडकर की जयंती मनायी गयी. विजय कुमार, रवींद्र प्रसाद, राहुल प्रियदर्शी, विकास, अजय, हीरा, बीएन चाैधरी, चरस राम, कृष्णा, संजय, शंभु, रतिया, ब्रह्मनाथ, लक्ष्मण, सुदामा, तिलक, संतोस, संतोष उपस्थित थे. केदला दक्षिणी पंचायत के झरना बस्ती में प्रभातफेरी निकाली गयी. मौके पर निर्मल करमाली, कन्हैया कुमार, बासुदेव महतो, सुनील हांसदा, बीरबल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




