विद्यालय से दूर रहनेवाले बच्चों का नामांकन कराने का निर्णय

Updated at : 13 Apr 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय से दूर रहनेवाले बच्चों का नामांकन कराने का निर्णय

डाड़ी में विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत गिद्दी(हजारीबाग) : विद्यालय चलें, चलायें अभियान 2017 की शुरुआत डाड़ी प्रखंड स्तर पर बुधवार को झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर में शुरू की गयी. इसका उदघाटन बीडीओ व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जविलत कर किया. बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. […]

विज्ञापन
डाड़ी में विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत
गिद्दी(हजारीबाग) : विद्यालय चलें, चलायें अभियान 2017 की शुरुआत डाड़ी प्रखंड स्तर पर बुधवार को झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर में शुरू की गयी. इसका उदघाटन बीडीओ व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जविलत कर किया. बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. कहा कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति कई दृष्टिकोण से ठीक-ठाक है, लेकिन मौजूदा दौर में शिक्षा का स्तर बढ़ाने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा बच्चों को मिलेगा, तो विद्यालय की पुरानी गरिमा लौट सकती है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में लगभग 147 बच्चे विद्यालय से दूर है. अभियान के दौरान इन बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह अभियान 26 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में रोजाना कई कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे. समारोह में जिप सदस्य लखनलाल महतो, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार महतो, नरेश बेदिया, अरुण कुमार, संजय कुमार, विनय प्रसाद, राजेश सिंह, लक्षु पाहन, बसंत शर्मा, कृष्णा गोप ने भी अपनी बातें रखी. संचालन सीआरपी सुमित कुमार ने किया. मौके पर मुखिया पार्वती देवी, सीतामुनी देवी, मेराज अंसारी, शिक्षक गोपाल राम, दीपावली चटर्जी, ईश्वर राम रजक, अनिता देवी, हरिशचंद्र महतो, रवींद्र सिंह, सुरेश महतो, ब्रह्मदेव महतो, मुबारक हुसैन, कमलेश तुरी, प्रदीप प्रसाद, संध्या देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी कुमारी, गोपाल महतो, कजरा मुंडा, ज्योति चौधरी, दयानंद, इंद्रदेव यादव, रेणु कुमारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola