हजरत हेदायतुल्लाह शाह का उर्स मना
Updated at : 13 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

चादर के साथ निकला जुलूस, ख्वाजा का हिंदुस्तान मेरा हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे. बरकाकान : सीसीएल आवासीय नयागनर बरकाकाना स्थित हिंदू-मुसलिम एकता की मिसाल हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर 33 वां सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. उर्स की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी के साथ हुई. दोपहर में गुस्ल […]
विज्ञापन
चादर के साथ निकला जुलूस, ख्वाजा का हिंदुस्तान मेरा हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे.
बरकाकान : सीसीएल आवासीय नयागनर बरकाकाना स्थित हिंदू-मुसलिम एकता की मिसाल हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर 33 वां सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. उर्स की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी के साथ हुई. दोपहर में गुस्ल की रस्म अदा की गयी. शाम चार बजे से चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा. इससे पूर्व चादर के साथ युवाओं ने गाजे-बाजे के बीच जुलूस निकाला. जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान जुलूस में शामिल लोग ख्वाजा का हिंदुस्तान, मेरा हिंदूस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. बरकाकाना ओपी की ओर से सअनि उदय चौधरी, थोमस बारला, देवेंद्रनाथ मुर्मू ने मजार पर चादर चढ़ायी. चादरपोशी के बाद लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन की दुआएं मांगी.
मौके पर उर्स कमेटी संस्थापक योगेंद्र सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी, अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, सचिव मो शफीक, खादिम जौहर अली, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मांगर, मो हसीब मास्टर, मो आजाद, मो ग्यासुद्दीन, सुनील कुमार मंडल, बंटी, सह सचिव अब्दुल बारी अंसारी, अख्तर अली, मो जिलानी, रवींद्र सिंह, मो सराफत, मो मजहर, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, सह कोषाध्यक्ष खालिद रहमान, डॉ ए अली राही, मुफ्ती अब्दुल कुद्दुस, मौलाना सद्दाम, कारी असलम, सबा अहमद, मो एजाज, शाहिद, मो शाहनवाज, मो दिलशाद, सैयद शमशीर, मो क्यामुद्दीन, मो आजाद, डब्लू, मो शकील उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




