रैयत विस्थापित ने मांग पत्र सौंपा

Updated at : 11 Apr 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
रैयत विस्थापित ने मांग पत्र सौंपा

केदला. सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को लईयो की रैयत विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को चार सूत्री मांग सौंपा. कहा गया है कि झारखंड लोकल सेल में छूटे रैयतों को अविलंब जोड़ने, लोकल सेल के ट्रक पर लोडिंग के तौर पर मिलने वाली दो हजार के जगह पर 35 सौ रूपये देने, दंगल […]

विज्ञापन

केदला. सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को लईयो की रैयत विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को चार सूत्री मांग सौंपा. कहा गया है कि झारखंड लोकल सेल में छूटे रैयतों को अविलंब जोड़ने, लोकल सेल के ट्रक पर लोडिंग के तौर पर मिलने वाली दो हजार के जगह पर 35 सौ रूपये देने, दंगल मजदूरों को रोटेशन के आधार पर प्रतिदिन भुगतान करने, लोकल सेल में कार्यरत मजदूरों कर्मचारियों व चालकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करायी जाये.

चेतावनी दी गयी है कि मांग पूरी नहीं की गयी, आगामी 26 अप्रैल से लोकल सेल बंद कर दिया जायेगा. मांग पत्र सौंपने वालों में गुलाम अंसार, किशोरी गुप्ता, गणपत महतो, विरेंद्र महतो, नरेश महतो, प्रदीप रजवार, गोपाल रवि, संतोष राम, राजन कुमार व अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola