पुलिस मौजूदगी में की गयी पूजा
Updated at : 10 Apr 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

पाहन व स्थानीय लोगों द्वारा सरना स्थल पर स्थापित किया गया ध्वज तीन अप्रैल को यहां पूजा को लेकर हुआ था विवाद पतरा पहाड़ के पॉलटेक्निक कॉलेज के पास भी हुई पूजा रामगढ़ : पतरातू बस्ती सरना पूजा स्थल पर रविवार को दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में पूजा कर सरहुल पर्व मनाया गया. […]
विज्ञापन
पाहन व स्थानीय लोगों द्वारा सरना स्थल पर स्थापित किया गया ध्वज
तीन अप्रैल को यहां पूजा को लेकर हुआ था विवाद
पतरा पहाड़ के पॉलटेक्निक कॉलेज के पास भी हुई पूजा
रामगढ़ : पतरातू बस्ती सरना पूजा स्थल पर रविवार को दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में पूजा कर सरहुल पर्व मनाया गया. पूजा पतरातू बस्ती के आदिवासी समुदाय के पाहन व स्थानीय लोगों द्वारा किया गया. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में जिला श्रम अधीक्षक रमेश कुमार सिंह के अलावा सीओ राजेश कुमार, सीआइ अनिल कुमार, पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह व आइआरबी के जवान मौजूद थे. पाहन द्वारा सरना स्थल पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी. पाहन व स्थानीय लोगों द्वारा सरना ध्वज सरना स्थल पर स्थापित किया गया.स्थानीय लोगों ने पतरा पहाड़ के पॉलटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सरना स्थल पर पूजा की.
ज्ञात हो कि तीन अप्रैल को इस सरना स्थल पर पूजा को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया था. भारी संख्या में पुलिस बल व अधिकारियों ने हालात को काबू में किया था. घटना के बाद तीन अप्रैल को ही स्थानीय लोगों द्वारा नौ अप्रैल को सरना स्थल पर पूजा करने का निर्णय लिया गया था. पूजा में गणेश पाहन, किशोर मुंडा उर्फ मटरु, जगन्नाथ मुंडा, साजन मुंडा समेत अनेक लोग मौजूद थे.
आदिवासी छात्र संघ ने भी की प्रार्थना : पतरातू बस्ती सरना पूजा स्थल पर स्थानीय लोगों की पूजा के बाद आदिवासी छात्र संघ के लोगों द्वारा भी प्रार्थना की गयी. संघ द्वारा लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामना दी गयी. मौके पर छोटेलाल करमाली, पंचदेव करमाली, संजय करमाली, सुनील मुंडा, जगनारायण बेदिया, प्रमोद मुंडा, पवन मुंडा, सुभास उरांव, लाले उरांव, पार्वती उरांव, मिंटू करमाली, श्रीवास्तव मुंडा, बासुदेव करमाली, शंकर करमाली, इंद्रदेव मुंडा, बालेश्वर बेदिया, सूरज मुंडा समेत अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




