मौलिक अधिकारों के लिए शिक्षा जरूरी : जयप्रकाश
Updated at : 10 Apr 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम होम वर्क पूरा करने में अभिभावक बच्चों की मदद करें : दु्ष्यंत पटेल केदला : स्थानीय केदला दो नंबर स्थित ओरियन इंटरनेशनल स्कूल के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल शामिल हुए. कार्यक्रम […]
विज्ञापन
बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
होम वर्क पूरा करने में अभिभावक बच्चों की मदद करें : दु्ष्यंत पटेल
केदला : स्थानीय केदला दो नंबर स्थित ओरियन इंटरनेशनल स्कूल के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल शामिल हुए. कार्यक्रम में मांडू उप प्रमुख कंचन देवी, केदला उत्तरी पंचायत की मुखिया अंजवा देवी, राकोमस के वेस्ट बोकारो शाखा अध्यक्ष मोहन महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राज कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष अकल उरांव, जिला सह सचिव बसंत कुमार महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य किशुन महतो व कॉमरेड बसंत कुमार ने भी शिरकत किया. अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया.
इस मौके पर श्री पटेल ने कहा कि मौलिक अधिकार की जानकारी के लिए मनुष्य के जीवन में शिक्षा जरूरी है. शिक्षा के अभाव के कारण ही लोग अपने मौलिक अधिकार के बारे में नहीं जान पाते है. कहा कि बच्चे जब स्कूल से पढ़ाई करने के बाद घर लौटते है उनके होम वर्क में मदद करे. इससे बच्चों के पढ़ाई की ओर रुझान बना रहेगा. स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कड़ी मेहनत के कारण स्कूल नये आयाम छू रहा है. वहीं अतिथि दुष्यंत कुमार ने कहा कि ओरियन स्कूल केदला क्षेत्र में कम फीस में बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने का काम कर रहा है. मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. विधायक व जिप सदस्य को स्कूल की समस्या से भी अवगत कराया गया. समारोह का संचालन शिक्षक मनोज कुमार ने किया.
स्कूली बच्चों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बच्चों ने भोजपुरी, नागपुरी, हिंदी व भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. बाल कराटेकारों ने कराटे का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा की जानकारी दी. छात्र आदित्या कुमार ने अंगरेजी में स्पीच देकर स्कूल के बारे में परिचय दिया. अतिथियों ने बच्चों को मेडल व पेन देकर सम्मानित किया. पुरस्कार पाने वालों में तनीसा कुमारी, पुनम कुमारी, दिव्या कुमारी, गायत्री कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, मनिषा कुमारी, तमना कुमारी, कोमल कुमारी बबली कुमारी, सुमित कुमार, प्रभात कुमार, आयुष कुमार, चंदन कुमार, विरेंद्र कुमार, शिवानी कुमारी सहित आदि थे.
इन लोगों ने भी दी शिरकत : कार्यक्रम में झारखंड कोलियरी के विधायक प्रतिनिधि हीरालाल महतो, गिरधारी महतो, मनोज रजवार, सकलधर करमाली, ठाकुर संतोष सिंह, डालचंद्र महतो, शंकर करमाली, इश्वर महतो, द्वारिक रजक, सुनील महतो, शंकर महतो, गुरूचरण महतो, पिंटू सिंह, चरका मुर्मू, गोविंद मांझी, जगलाल महतो, जसीम अंसारी व स्कूल की ओर से विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार महतो, शिक्षक राम प्रवेश चौहान, रमेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कपील कुमार, विरेंद्र कुमार, ओमकार कुमार, दुर्गा हेम्ब्रोम, शिक्षिका संध्या कुमारी, निकीता गुप्ता, जूली कुमारी, मेघा कुमारी, शिल्पी कुमारी सहित आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




