पानी के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा
Updated at : 10 Apr 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

पानी मुहैया कराने की व्यवस्था के बाद ग्रामीण ने खोला गेट कुजू : तोपा माइंस कॉलोनी के ग्रामीणों ने रविवार को पानी की समस्या को लेकर झाविमो महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता मंडल के नेतृत्व में तोपा परियोजना कार्यालय गेट को बंद कर दिया. किसी भी अधिकारी व स्टाफ को गेट से बाहर निकलने […]
विज्ञापन
पानी मुहैया कराने की व्यवस्था के बाद ग्रामीण ने खोला गेट
कुजू : तोपा माइंस कॉलोनी के ग्रामीणों ने रविवार को पानी की समस्या को लेकर झाविमो महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता मंडल के नेतृत्व में तोपा परियोजना कार्यालय गेट को बंद कर दिया. किसी भी अधिकारी व स्टाफ को गेट से बाहर निकलने नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि यहां पानी की घोर किल्लत हैं. पानी की व्यवस्था को लेकर सुबह से ही लोग भटकने लगते हें. कॉलोनी में एक चापाकल भी है. वहां भी पानी के लिए ग्रामीणों की भीड़ रहती है. पानी की समस्या को लेकर प्रबंधन से कई बार कहा गया लेकिन अबतक कोई पहल नहीं किया गया है. मजबूरन बाध्य होकर प्रबंधन के समक्ष आंदोलन करना पड़ा है.
बाद में प्रबंधन के प्रयास पर ग्रामीणों ने गेट खोल दिया. सेल ऑफिसर परशुराम सिंह व आजसू नेता राभजनलाल महतो ने ग्रामीणों के बीच वार्ता की. वार्ता के दौरान प्रबंधन द्वारा पानी मुहैया कराने का लेकर तत्काल मोटर लगाया गया. साथ ही पानी इकट्ठा करने के साथ ग्रामीणों के बीच पानी मुहैया कराये जाने का आश्वासन के बाद बंदी समाप्त कर दी गयी. मौके पर बसंती देवी, मधु देवी, गंगा देवी, कविता देवी, शीला देवी, मंजू देवी, विजय पासवान, सुरेंद्र सिंह, दीपक भारती, राहुल रबानी, सुनील रविदास, दीपक करमाली व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




