सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Updated at : 30 Mar 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

अतिक्रमण हटाओ अभियान का कर रहे थे विरोध रामगढ़ : छावनी परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. इसके तहत सब्जी मार्केट में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. डेली मार्केट में छह-सात दुकानों को अवैध बताते हुए बंद कर दिया गया था. इस घटना के विरोध में बुधवार को सब्जी विक्रेताओं […]

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान का कर रहे थे विरोध
रामगढ़ : छावनी परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. इसके तहत सब्जी मार्केट में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. डेली मार्केट में छह-सात दुकानों को अवैध बताते हुए बंद कर दिया गया था.
इस घटना के विरोध में बुधवार को सब्जी विक्रेताओं ने छावनी परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व वार्ड सदस्य पंकज प्रसाद तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष रामदेव प्रसाद, प्रणव सिंह, प्रदीप गुप्ता ने किया. प्रदर्शन कारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था. जिस समय सब्जी विक्रेता परिषद कार्यालय पहुंचे, उस समय परिषद के सीइओ सपन कुमार विभागीय कार्य से राज्य सरकार के उच्चधिकारियों से मिलने रांची गये थे.
उनके नहीं रहने पर काफी देर तक सब्जी विक्रेता परिषद की पोर्टिको में बैठे रहे. बाद में सब्जी विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल परिषद के सीइओ सपन कुमार से मिल कर अपनी बातों को रखा. सब्जी विक्रेताओं की ओर से संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन परिषद के सीइओ को सौंपा. ज्ञापन में लिखा गया है कि 28 मार्च को बिना सूचना आर्मी फोर्स की मदद से रामगढ़ डेली मार्केट में कुछ दुकानों को सील कर दिया गया. लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया.
ज्ञापन में लिखा गया है कि वे लोग पिछले 60-70 वर्षों से डेली मार्केट में व्यवसाय कर रहे हैं. ठेकेदार को तह बाजारी शुल्क भी देते हैं. घटना को गलत बताते हुए लिखा गया है कि अगर ऐसा प्रतीत होता है कि डेली मार्केट में किसी तरह के बदलाव की जरूरत है, तो हम सब परिषद को सहयोग करने को तैयार हैं. अगर हमारे साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, तो वे एक अप्रैल से पूरे जिले में सब्जी बेचना अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola