टैलेंट प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित
Updated at : 30 Mar 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास परिसर में बुधवार को टैलेंट प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो, केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर, जिला सचिव मनोज कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, शोभा देवी, दामोदर महतो […]
विज्ञापन
रामगढ़ : कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास परिसर में बुधवार को टैलेंट प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो, केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर, जिला सचिव मनोज कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, शोभा देवी, दामोदर महतो मौजूद थे. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रही है. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लानेवाले प्रतिभाओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.
प्रथम पुरस्कार के लिए रूस विश्वकर्मा को लैपटॉप, जितेंद्र कुमार को कंप्यूटर व सचिन कुमार को टैब दिये गये. टॉप-50 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, चिंतामणी पटेल, अरविंद कुमार महतो, शशि करमाली, नीतीश निराला, अमरदीप कुमार, लालू महतो, अजय करमाली, होरिल राज, आकाश यादव, जयदव नायक, विजय महतो, बीरबल करमाली, रानी, संतोष, रितेज, अरविंद, जय, महावीर, ओमप्रकाश तिवारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




