गार्ड को बंधक बनाया 3.70 लाख के पार्ट लूटे
Updated at : 28 Mar 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की सारूबेड़ा भूगर्भ परियोजना के वर्कशॉप से रविवार की रात अपराधी ने गार्ड व कामगार को बंधक बना कर तीन लाख सत्तर हजार रुपये मूल्य के पार्ट-पुरजे लूट लिये. नकाशपोश अपराधी हथियार से लैस थे. अपराधी की संख्या 20 से 25 बतायी गयी है. कामगारों ने सीसीएल […]
विज्ञापन
केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की सारूबेड़ा भूगर्भ परियोजना के वर्कशॉप से रविवार की रात अपराधी ने गार्ड व कामगार को बंधक बना कर तीन लाख सत्तर हजार रुपये मूल्य के पार्ट-पुरजे लूट लिये. नकाशपोश अपराधी हथियार से लैस थे. अपराधी की संख्या 20 से 25 बतायी गयी है.
कामगारों ने सीसीएल अधिकारी पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. जानकारी के मुताबिक रात में अपराधी परियोजना के वर्क शॉप पहुंचे. वहां ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षा कर्मी व दो कामगार को बंधक बना कर एक रूम में बंद कर दिया. उनके मोबाइल छीन लिये गये.
जाने से मारने की धमकी दी. इसके बाद विद्युत विभाग से बिजली के तथा वर्कशॉप के कई विभाग से कीमती पार्ट पूर्जे की चोरी कर ली. वर्कशॉप में खड़ी वाहन बीपीएम 1608, बीएचएम 1569 बीएचएम 1142 व एक अन्य वाहन से बैटरी निकाल कर लेते गये. परियोजना के गश्ती दल ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षाकर्मी व कामगार को रूम से निकाला. वर्क शॉप के अधिकारी द्वारा घटना की जानकारी ओपी पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




