पीएम के खिलाफ मौलाना के बयान की निंदा की
Updated at : 22 Mar 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ संजय सिंह ने बयान जारी कर चितरपुर में पयाम-ए-अमन कांफ्रेंस में दिये गये मौलाना अरशद अफजली के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए इसकी निंदा की है. मौलाना अरशद अफजली ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री अपनी बीबी को छोड़ कर हमारी बीबी की चिंता कर रहे […]
विज्ञापन
रामगढ़ : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ संजय सिंह ने बयान जारी कर चितरपुर में पयाम-ए-अमन कांफ्रेंस में दिये गये मौलाना अरशद अफजली के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए इसकी निंदा की है. मौलाना अरशद अफजली ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री अपनी बीबी को छोड़ कर हमारी बीबी की चिंता कर रहे हैं. इस पर संजय सिंह ने कहा है भाजपा में व्यक्ति खुद को नहीं देश को सर्वोपरी मानता है.
उन्होंने कहा कि बयानों में आया है कि देश में जो दहशतगर्दी कर रहे हैं वे मुसलमान नहीं हो सकते. लेकिन जहां भी दहशतगर्द पकड़े जा रहे हैं वे मुसलमान क्यों हैं. डाॅ संजय सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता से घबरा कर राष्ट्रविरोधी तत्व अनगर्ल बयान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




