लोकतंत्र में हिटलरशाही नहीं चलती है: सुबोधकांत

Updated at : 02 Mar 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र में हिटलरशाही नहीं चलती है: सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी, रघुवर सरकार हिटलर हो गयी है नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश को समर्थन देने को कहा रामगढ़. गोला गोलीकांड में पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों को बेबुनियाद व झूठे आरोप में फंसा कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. यह उस समय की प्रशासन ने अपनी विफलता को छुपाने के […]

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी, रघुवर सरकार हिटलर हो गयी है
नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश को समर्थन देने को कहा
रामगढ़. गोला गोलीकांड में पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों को बेबुनियाद व झूठे आरोप में फंसा कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. यह उस समय की प्रशासन ने अपनी विफलता को छुपाने के लिए किया है.
यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को होटल सत्कार में पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि आइपीएल में शुरू से ग्रामीणों से मुआवजा आदि सवाल पर फैक्ट्री प्रबंधन से टकराव रहा है. लोगों की जायज मांगों को बलपूर्वक दबाने की कोशिश है. मोदी व रघुवर की सरकार हिटलर हो गयी है. लोकतंत्र में हिटलरशाही नहीं चलती है. उन्होंने कहा कि इन दिनों पॉलिटिकल लोगों को सीसीए लगाने का नया ट्रेड शुरू हुआ है. उनके 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में इस तरह का राजनीतिक पूर्वाग्रह नहीं देखा है. नगर परिषद अध्यक्ष के प्रत्याशी मुकेश को समर्थन देने की बात भी उन्होंने कही.
उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव दलगत आधार पर नही होता है. जिला ने मुकेश यादव को अधिकृत किया है. जिला का दायित्व है कि समर्थित उम्मीदवार को पूरा सहयोग दें. वार्ता में जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, अरूण कुमार सिन्हा, शांतनू मिश्रा, मुकेश यादव, शहजाद खान, पंकज मिश्रा, राजकिशोर पांडेय, संतोष साहू आदि मौजूद थे. श्री सहाय ने चाहा स्थित उपकारा में जेवीएम नेता राजीव जायसवाल से भी मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola