शिक्षक संघ को मजबूत बनाने पर दिया बल

रामगढ़ : राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ में रविवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिला प्रतिनिधि नागेश्वर नायक ने व संचालन चिंताहरण महतो ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बना कर रखने की बात को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. जिला प्रतिनिधि नागेश्वर नायक […]
रामगढ़ : राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ में रविवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिला प्रतिनिधि नागेश्वर नायक ने व संचालन चिंताहरण महतो ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बना कर रखने की बात को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. जिला प्रतिनिधि नागेश्वर नायक ने कहा कि संघ को मिल कर मजबूत स्थिति में रखना है. संघ जितना ज्यादा मजबूत होगा उतना ज्यादा ही संघ का विकास संभव है.
बैठक में जिलाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए चुनाव के बारे में भी बताया गया. चुनाव में कोई भी पारा शिक्षक इन दो पदों के लिये चुनाव लड़ सकता है. यह चुनाव 26 फरवरी 2017 को बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में होगा. मौके पर सुधीर कुमार, दीपक महतो, नारायण बेदिया, सुरेन्द्र बेदिया, देवधारी बेदिया, विनोद राम, सावित्री देवी समेत अन्य पारा शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




